Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लोरन इलाके में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अचानक बादल फटने से एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसने एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना लोरान गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान लोरान के लोपाड़ी निवासी मोहम्मद रफीक की पत्नी ज़ैदा बेगम (35), मोहम्मद रफीक के बेटे अदनान रफीक (4), मोहम्मद रफीक की बेटी इरज़ा (2), मोहम्मद रफीक की बेटी शमीमा अख्तर, रेयाज़ अहमद की पत्नी तनवीर अहमद (22) के रूप में हुई. मुहम्मद इरफ़ान (22), सुभान डार का बेटा और सबीना (30), अब्दुल मजीद की पत्नी मृतकों में शामिल हैं. ईटीवी भारत से बात करते हुए, पुंछ के डिप्टी कमिश्नर अशोक शर्मा ने कन्फर्म किया, "लोरान मंडी इलाके में एक घर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है." उन्होंने कहा, "अब तक कुल 15 लाशें बरामद की जा चुकी हैं और सात लोग अभी भी लापता हैं."

Category

🗞
News
Transcript
00:01जम्मु कश्मीर के पुंच जिले में बारिश ने एक वार फिर तबहाई मचाई है रविवार रात बादल फटा जिसे बड़ा
00:08भूस खलन हुआ रिहाईशी लाके में एक मकान इसकी चपेट में आ गया इस हासे में साथ लोगों की मौत
00:14हो गई ये घटना लोरन गाउं के उच
00:16जाए वाले इलाके में हुई राहत और बचाव का काम जारी है मारे गए साथ लोगों में चार महिलाएं हैं
00:22शरीवार से पुंच इलाके में बारिश हो रही है लारेन में मारे गए साथ लोगों सबीत जिले में अब तक
00:29बारिश और भूस कलन से 17 लोगों की मौत हो चुकी है
00:32जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं
00:34वही बटोद किष्टवारा नैशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ
00:38यहाँ बस पर एक बड़ा पत्थर गिर गया
00:40जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई
00:42जबकि 6 लोग घायल हो गए
00:44वही जब्मू कश्मीर के सियम उमर अब्दुल्ला ने
00:47पुन्च और रज़ारे जिलों में प्राकृतिक आपदा में हुई मौतों पर
00:50दुख जताते हुए 6-6 लाग की मदद का ऐलान किया
00:54ब्यूरो रिपोर्ट एतिवी भारग
Comments

Recommended