Skip to playerSkip to main content
  • 36 minutes ago
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है. हालांकि पीएम मोदी को न्योता देने के बारे में नई दिल्ली से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में 5 से 9 जुलाई तक होंगी.   5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष समारोह होंगे, जबकि अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद में आयोजित किया जाएगा.28 फरवरी को अमेरिका के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी.  खामेनेई ने करीब तीन दशकों तक ईरान पर शासन किया. उनके निधन के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय समारोह होगा, जिसमें दुनिया के कई देशों के नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.भारत ईरान को अपना विस्तारित पड़ोसी मानता है. साथ ही, दोनों देशों के बीच प्राचीन और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. खामेनेई के निधन पर भारत ने गहरा शोक जताया था. पश्चिम एशिया में 40 दिनों तक चले संघर्ष के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी नेतृत्व से लगातार संपर्क बनाए रखा. वहीं हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने नई दिल्ली आए थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और एस. जयशंकर से द्विपक्षीय बैठक की थी.

Category

🗞
News
Transcript
00:24
00:56
00:58
00:58भारत इरान को अपना विस्तारित पड़ू सी मानता है।
01:02साथी दोनों देशों के बीच प्राचीन और संस्कृतिक संबन रहे हैं।
01:05खामनेई के निधन पर भारत ने गहरा शोक जताया था।
01:09पर्शिम एशिया में 40 दिनों तक चले संघर्ष के दोरान भी प्रधान मंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जासंकर ने
01:16इरानी नेत्रित्व से लगातार संपर्क बनाये रखा।
01:22वहीं हाली में इरान के विदेश मंत्री अब्बास आरक्ची ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने नई दिली आये
01:29थे।
01:30इसे दोरान उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी और एस जासंकर से दुपक्षिय बैठक की थी।
01:35Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended