Skip to playerSkip to main content
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया और बड़ा हादसा होने से भी बच गया। दरअसल वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शिवसेना बताए जा रहे कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ 11.30 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे उन्होंने विमान में ले जाने के लिए पहले ही डिक्लेयर किया था। घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई, कमलेश राय की पिस्टल की जैसे ही जांच हुई। इसी दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद महिला कर्मचारी की जांघ में लगी, जबकि गोली के छर्रे कर्मचारी रोहित राज के हाथ में लगे। दोनों खून से लथपथ हो गए। दोनों को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले, करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई।

#VaranasiAirport, #AirportFiring, #PassengerPistolAccident, #VaranasiNews, #AirportSecurity, #AccidentNews, #AirIndiaFlight, #VaranasiAirportIncident

Category

🗞
News
Transcript
00:01वारानसी एयरपोर्ट पर रविवार सुभा एक बड़ा हादसा होते होते रह गया।
00:30गोली पहले फर्ष से टकराई और फिर पास में मौझूद महिला करमचारी की जांग में लग जाकर लगी।
01:00कि इनके इन्होंने अपने साथ केरी करने वाली लाइसेंस शुदा पिस्टल जिसका ऑल ओवर इंडिया पर्मिट है उसको पहले से
01:08डिकलेर किया है।
01:09जब बोर्डिंग से पहले मानक अनुसार, CISF और एरलाइन स्टाफ के दुआरा इनकी फ्रिस्किंग चेकिंग की जा रहे थी।
01:17तबी चेंबर में मौझूद एक राउंड दुगटना बश्ट फायर हुआ और वहीं खड़े हुए दो ग्राउंड स्टाफ के करमचारियों को
01:24चोटे आई हैं।
01:26दोनों का स्वास्ते अभी स्टेबल हैं। और हमारे फिल्ड यूनिट ने मौका मौएना कर लिया हैं। और आगे की विदेक
01:36कारवाई फुल पुल पुलिस दुआरा की जा रहे हैं।
01:38इस घटना के बाद एवियेशन एक्सपर्ट की भी प्रतिकरिया आई। उनके मुताबिक आखिर फायर हो कैसे गया। विमान में पिस्टल
01:45और कार्टूस अलग-अलग रखे जाते हैं। तो फिर फायर कैसे हुआ।
01:49अगर एक्सिरेंटली भी हुआ है तो तब भी तो उसका उसने चराने को परमिशन किसने दी। कि बंदूग के अंदर
01:56पहले डालना होता है कार्टूस तो अलग-अलग जाते हैं। खाली बंदूग जाएगी, कार्टूस अलग जाएंगे।
02:01यह कैसे हो सकता है कि उसने डालके एक्सिरेंटली क्या होता है। उसका मोटिफ क्या था आइधा बड़ा बेफकुफाद भी
02:10था कि वहां जाके अपने च्छीन के उसने दवा दिया। अगर किसी को मानने की इंटेंट थी। तो बदलते रहते
02:19हैं उसका एक लेड़ी स्क्री
02:23स्क्रीनर है, मेल स्क्रीनर है, उनको मानने की क्या दूबत थी उसको। तो यह तो मिस्चीरे से उसको और यह
02:29भी नहीं पता चला कि उस आदमी को उन्होंने एरिस किया नहीं किया।
02:32बहराल दोनों घायल सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। आपको बता दे आजमगण के
02:39रहने वाले कमलेश शिवसेना के नेता हैं, वो मुंबई में पूर्व पारशद रह चुके हैं।
02:44स्वातंतरता देवस के चलते एरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाई अलर्ट जोन डिकलेर किया गया था, इसके बावजूद
02:50फायरिंग की घटना से हडकंप मच गया है।
Comments

Recommended