Skip to playerSkip to main content
  • 16 minutes ago
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के कालकाजी इलाके में देशभक्ति का रंग देखने को मिला. कालकाजी थाना पुलिस की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए पुलिसकर्मी नेहरू प्लेस, कालकाजी और कालकाजी मंदिर होते हुए पूरे थाना क्षेत्र में घूमे. स्वतंत्रता दिवस के दिन कालकाजी थाना क्षेत्र में निकली ये तिरंगा यात्रा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी. वर्दी में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर जब सड़कों पर निकले, तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. तिरंगा यात्रा की शुरुआत कालकाजी थाना क्षेत्र से हुई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों का काफिला नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ा. सड़कों पर लहराता तिरंगा और उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते पुलिसकर्मी... देश के प्रति सम्मान और समर्पण की तस्वीर पेश कर रहे थे. नेहरू प्लेस के बाद ये यात्रा कालकाजी इलाके की तरफ आगे बढ़ी और कालकाजी मंदिर तक पहुंची. मंदिर क्षेत्र में भी पुलिसकर्मी पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लेकर चलते नजर आए. यात्रा के दौरान लोगों के बीच भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला. कालकाजी, नेहरू प्लेस और कालकाजी मंदिर होते हुए तिरंगा यात्रा पूरे कालकाजी थाना क्षेत्र में घूमी. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी ने इस यात्रा को भव्य बना दिया. पुलिसकर्मियों ने इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया.

Category

🗞
News
Transcript
00:00Oh
Comments

Recommended