मेरठ के मोदीपुरम में कांवड़ियों का जोश देखते ही बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NH-58 पर मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। सीएम योगी की पुष्पवर्षा के साथ हेलीकॉप्टर से भी कांवड़ मार्ग पर फूल बरसाए गए। फूलों की बारिश के बीच डीजे पर शिवभक्ति के गाने गूंजे और बड़ी संख्या में कांवड़िये जमकर झूमते नजर आए। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंच पर मेरठ के सांसद और अभिनेता अरुण गोविल भी मौजूद रहे।
Comments