Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में बनने वाला पवित्र हिमलिंग तेजी से पिघलकर अब करीब एक फीट का रह गया है. यात्रा शुरू होने से पहले मई में इसकी ऊंचाई लगभग 7 फीट थी, जबकि पहली पूजा के समय यह 5 फीट से अधिक थी. 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा के पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18.6 प्रतिशत अधिक है. इस वर्ष चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों से फिलहाल यात्रा टालने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्लॉट भरने के कारण केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी.

Category

🗞
News
Transcript
00:04अमरनात में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार एक फीट रह गया है
00:08सोमवार को एक फीट के बाबा बरफानी की फोटो सामने आई
00:1257 दिन चलने वाली यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी
00:16पिछले तीन दिनों में 56,000 से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं
00:20ये आंकड़ा पिछले साल से 18.6 फीसदी ज्यादा रहा
00:242025 में पहले तीन दिनों में 47,932 शर्थालू दर्शन के लिए तोंचे थे
00:30यात्रा के लिए इस साल 4 लाक शर्थालू ने रजिस्ट्रेशन कराया है
00:4123 माई को B.S.F. के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी
00:44उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था
00:4729 जुन को पहली पूचा के दिन भी हिमलिंग की उचाई 5 फीट से ज्यादा थी
00:526 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 90 फीसदी गायब हो चुका है
00:5748 किलोमेटर लंबे, 9 पहल गाम रूट और 14 किलोमेटर वाले छोटे
01:02लेकिन कठिन बाल टाल रूट से लगातार यात्री दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं
01:07यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन खत्म होगी
01:17जमू कश्मीर प्रशासन ने बिना रेजिस्ट्रेशन करवाई अमरनाथ पहुँच रहे यात्रियों से कहा है
01:22कि वे अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए टाल दे
01:25प्रशासन के मताबिक 9 जुलाई तक सभी रेजिस्ट्रेशन स्लोट पुरी तरह से भर चुके हैं
01:30ऐसे में अगर कोई यात्री बिना रेजिस्ट्रेशन बाल टाल या पहल गाम रूट से आगे बढ़ने की कोशिश करेगा
01:36तो उसे चेक पॉइंट्स पर रोक दिया जाएगा उसे 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने दिया जाएगा
01:42अधिकारियों ने कहा कि रविवार से किवल रजिस्टर्ड यात्रियों को ही कश्मीर की ओर जाने की अनुमती दी जाएगी
01:48Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended