Skip to playerSkip to main content
  • 2 weeks ago
पोकरण कस्बे में फोर्ट रोड पर सुभाष चौक के पास रविवार को सुबह श्रद्धालुओं से एक भरी एक निजी बस अचानक गड्ढ़े में धंस गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि गत दिनों फोर्ट रोड पर पाइपलाइन लगाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही पुरानी पाइपलाइन का लीकेज निकाला गया था। लीक पाइपलाइन से निकले पानी के कारण जमीन दलदली हो गई थी। लीकेज निकालकर गड्ढ़े को सही नहीं भरा गया। जिसके कारण जमीन धंस रही थी। रविवार को सुबह गुजराती पर्यटकों की एक बस फोर्ट की तरफ जा रही थी। इस दौरान सुभाष चौक से पहले बस के पीछे का टायर यहां गड्ढ़े में धंस गया। जिससे बस झुक गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया। सड़क संकरी होने और सुबह भीड़ होने से बस की गति धीरे थी और बस का टायर थोड़ा धंसते ही रुक गई। जिससे कोई हादसा नहीं हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:01.
00:01.
00:02.
00:02.
Comments

Recommended